Sunday, 26 November 2017

संसद का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर से होगा शुरू: अरुण जेटली

संसद का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर से होगा शुरू: अरुण जेटली

केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को बताया कि संसद का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर से शुरू होगा। यह बात उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। मौजूदा नियमों के मुताबिक शीतकालीन सत्र बुलाने के लिए 15 दिनों का समय लगता है। जेटली ने कहा कि संसद सत्र और चुनाव की तारीखें एक दूसरे से न टकराएं इसलिए शीतकालीन सत्र में देरी हुई। उन्होंने साफ किया कि पहले भी ऐसे हालात में सत्र आगे बढ़ता रहा है। संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर कांग्रेस के आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हुए जेटली ने कहा है कि सत्र को आगे बढ़ाने के बारे में कुछ भी अस्वाभाविक नहीं है। सूत्रों के अनुसार सत्र की औपचारिक घोषणा तब होगी जब कैबिनेट के समक्ष पेश किए गए दो अध्यादेश जारी हो जाएंगे। संसद सत्र की तिथि की घोषणा के बाद अध्यादेश जारी नहीं किया जा सकते हैं।

No comments:

Post a Comment