Tuesday, 14 November 2017

प्रदूषण पर एनजीटी सख्त: 1 दिन में 50,000 लोग ही कर पाएंगे वैष्णो देवी के दर्शन

प्रदूषण पर एनजीटी सख्त: 1 दिन में 50,000 लोग ही कर पाएंगे वैष्णो देवी के दर्शन

एनजीटी ने सोमवार को एक याचिका पर सुनवाई करते हुए माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या को नियंत्रित करते हुए 50,000 करने का आदेश दिया है। एनजीटी ने कहा कि एक दिन में केवल 50,000 श्रद्धालुओं को ही दर्शन करने की अनुमति दी जाए। इसके साथ ही प्राधिकरण ने अपने आदेश में कहा कि यदि श्राइन बोर्ड को इससे ज्यादा श्रद्धालुओं के यात्रा पंजीकरण की सूचना मिलती है तो कटरा या अर्धकुंवारी में ही उनके रुकने का उचित प्रबंध किया जाए। इसके साथ ही एनजीटी ने श्राइन बोर्ड कॉम्पलैक्स में किसी भी प्रकार के निर्माण पर भी रोक लगाने का आदेश दिया। माना जा रहा है कि पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से एनजीटी ने यह फैसला दिया है साथ ही नवरात्र के समय में इस फैसले का सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा जब यहां पर प्रतिदिन 50-60 हजार श्रद्धालु देवी के दर्शन के लिए आते हैं।

No comments:

Post a Comment