Monday, 27 November 2017

160 किलोमीटर तक गलत पटरी पर दौड़ी ट्रेन, यात्रियों के बताने पर बदला ट्रैक

160 किलोमीटर तक गलत पटरी पर दौड़ी ट्रेन, यात्रियों के बताने पर बदला ट्रैक

रेलवे की बड़ी चूक के चलते बुधवार को स्पेशल ट्रेन गलत ट्रैक पर चली गई। रेलवे को करीब 160 किलोमीटर बाद अपनी गलती का अहसास हुआ, जिसके बाद ट्रेन को रिवर्स लेकर सही ट्रैक पर लाया गया। दरअसल, दिल्ली से कोल्हापुर जा रही स्पेशल ट्रेन रेलवे अफसरों ने गलती से मथुरा से ग्वालियर ट्रैक पर रवाना कर दिया। जबकि इस ट्रेन को कोटा-रतलाम के रास्ते जाना था। स्पेशल ट्रेन के यात्रियों को जब इसका पता चला तो उन्होंने बानमोर स्टेशन के पास हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को समझाया, उसके बाद ट्रेन ग्वालियर के रास्ते कोल्हापुर के लिए रवाना हुई। स्पेशल ट्रेन के गलत ट्रैक पर आने से अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हुई। आगरा-ग्वालियर फास्ट पैसेंजर भी एक घंटे की देरी से ग्वालियर स्टेशन पहुंची।

No comments:

Post a Comment