Thursday, 9 November 2017

एशियाई चैम्पियन में मैरी कॉम ने जीता 5वां गोल्ड

एशियाई चैम्पियन में मैरी कॉम ने जीता 5वां गोल्ड


भारतीय दिग्गज बॉक्सर मैरी कॉम ने फिर एक कारनामा कर दिया। उन्होंने एशियन चैम्पियनशिप के 48किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। एशियन चैम्पियनशिप में अब तक वह 6 मेडल अपने नाम कर चुकी हैं, जिनमें 5 गोल्ड मेडल और एक सिल्वर मेडल है। 2014 के एशियन गेम्स के बाद यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडल है। बुधवार को हुए फाइनल मुकाबले में मैरीकॉम ने नॉर्थ कोरिया की किम ह्यांग मी को 5-0 से हराया। ये मुकाबला आसान नहीं था काफी मुश्किलें आईं लेकिन आखिर में मैरी कॉम विजेता बनकर निकलीं। बता दें कि वह रियो ओलंपिक में क्वालिफाई भी नहीं कर पाई थीं। जीत के बाद उन्होंने कहा कि फिटनेस की वजह से वह खिताब अपने नाम करने में कामयाब रहीं।

No comments:

Post a Comment