पीओके पर विवादित बयान: फारुक अब्दुल्ला पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज
कश्मीर मुद्दे को लेकर विवादित बयान देने के मामले में जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला के खिलाफ बिहार के बेतिया में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने का आदेश जारी किया गया है। बेतिया सिविल कोर्ट में एक वकील की याचिका पर कोर्ट ने यह आदेश जारी किया। बता दें कि हाल ही में फारुख अब्दुल्ला ने कहा था कि पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) पाकिस्तान का हिस्सा है और उसे पाकिस्तान से कोई नहीं छीन सकता। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि जो कश्मीर भारत के पास है वह भारत का ही रहेगा। उन्होंने कहा था कि इस स्थिति कोई नहीं बदलने वाला चाहे दोनों मुल्कों के बीच में कितनी भी जंग हो जाए। उनके इसी बयान को लेकर वकील मुराद अली ने कोर्ट में याचिका दायर की थी।
No comments:
Post a Comment