Wednesday, 8 November 2017

ट्रंप को मिडिल फिंगर दिखाना पड़ा भारी, गई जॉब

ट्रंप को मिडिल फिंगर दिखाना पड़ा भारी, गई जॉब


अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के काफिले को मिडिल फिंगर दिखाना एक महिला को भारी पड़ा गया। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। इस महिला की पहचान जूली ब्रिस्कमैन के तौर पर हुई है। मामला 28 अक्टूबर का है। ट्रंप पोटोमेक नदी के किनारे स्थित गोल्फ क्लब जा रहे थे तभी वहां से साइकल चलाकर गुजर रहीं ब्रिस्कमैन ने उनके काफिले को देख मिडिल फिंगर दिखा दी। इसी काफिले में शामिल स्मिालोस्की ने इसकी तस्वीर खींच ली और फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। उन्होंने लिखा, 'मैं अपना कैमरा हमेशा चालू रखता हूं।' इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि काफिले के पास थम्सअप और मिडिल फिंगर दिखाना बहुत सामान्य होता है। पीछे से ली गई इस फोटो को ब्रिस्कमैन ने सोशल साइट्स पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर सेट कर लिया। मामले के तीन दिन बाद उनके बॉस से उन्हें नौकरी से निकाल दिया। जिस कंपनी में वह काम करती थीं वह अमेरिकी सरकार और सेना के लिए काम करती है।

No comments:

Post a Comment