चेन्नै और आसपास के इलाकों में भारी बारिश, लोग परेशान

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नै और आसपास के इलाकों में हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शुक्रवार रात चेन्नै और उसके आसपास के कांचीपुरम और तिरुवल्लूर जिलों में 10 घंटों तक लगातार बारिश हुई। इन तीनों जिलों में 31 अक्टूबर से स्कूल और कॉलेज बंद हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के उत्तर तटीय इलाकों में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। विभाग ने शुक्रवार सुबह विशेष बुलेटिन जारी कर बताया, 'उत्तर तटीय तमिलनाडु में बारिश जारी रहेगी। वहीं तिरुवल्लूर, कांचीरपुरम और चेन्नै में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना है।' गुरुवार को हुई मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई जिससे यातायात सेवा पूरी तरह से ठप हो गई। ऑटो, बस और लोकल ट्रेनों का परिचान बंद कर दिया गया था। ट्रेनों का परिचालन तड़के 3.20 बजे बहाल किया गया।
No comments:
Post a Comment