कुछ देर के लिए दुनियाभर में ठप हुआ व्हॉट्सऐप
सोशल मैसेजिंग सर्विस प्रवाइड करने वाली ऐप व्हॉट्सऐप शुक्रवार को कुछ देर के लिए दुनियाभर में ठप पड़ गई। ऐप डाउन रहने तक यूजर्स न तो किसी को कोई मैसेज भेज पा रहे थे और न ही वॉइस कॉल कर पा रहे थे। वॉट्सऐप ने इस खराबी के बाद कहा, 'हमारी सर्विस में कुछ समस्या आ रही है। हम इसपर काम कर रहे हैं और उम्मीद है कि यह जल्द काम करने लगेगा। असुविधा के लिए खेद है।' हालांकि एक घंटे बाद व्हॉट्सऐप ने दोबारा से काम करना शुरू कर दिया। कई जरूरी काम जैसे अपने ऑफिस के लोगों से संपर्क, फाइल्स शेयर करना, तस्वीरें भेजना आदि वाट्सऐप के जरिए करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पहले भी एक बार व्हॉट्सऐप ठप हो गया था जिसका असर मुख्य रूप से यूरोप में देखने को मिला था। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस क्रैश का असर ज्यादातर भारत, मलेशिया और यूरोप में हुआ।
No comments:
Post a Comment