हिमाचल चुनाव में किस्मत आजमा रहे 47% उम्मीदवार करोड़पति

हिमाचल चुनाव का प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। यहां 9 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव सुधारों पर काम करने वाली संस्था एडीआर (असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स) ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि राज्य में चुनाव लड़ रहे 47% उम्मीदवार करोड़पति हैं। वहीं हिमाचल में आम नागरिक की सालाना आय 1,47,277 रुपये है। हालांकि इस चुनाव में किस्मत आजमा रहे सबसे ज्यादा प्रत्याशी 59 कांग्रेस के हैं। वहीं बीजेपी के 47 उम्मीदवार, बीएसपी के 9, सीपीएम के 3, सीपीआई का 1 उम्मीदवार करोड़पति है। इसके अलावा 36 निर्दलीय उम्मीदवारों के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है। सबसे अमीर प्रत्याशी चौपाल से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे बलवीर सिंह शर्मा हैं। उनकी कुल संपत्ति 90 करोड़ रुपये है। जबिक चुराह से सपा प्रत्याशी नंद कुमार सबसे कम संपत्ति वाली प्रत्याशी हैं। उनकी कुल घोषित संपत्ति 1000 रुपये है।
No comments:
Post a Comment