Saturday, 4 November 2017

ममता के 'चाणक्य' मुकुल रॉय बीजेपी में शामिल

ममता के 'चाणक्य' मुकुल रॉय बीजेपी में शामिल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चाणक्य कहे जाने वाले तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद मुकुल रॉय शुक्रवार को बीजेपी में शामिल हो गए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करना उनके लिए अवसर है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। पार्टी में शामिल होने के बाद मुकुल रॉय ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से भी मुकालात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी के चलते ही टीएमसी बंगाल की सत्ता पर काबिज हुई। रॉय के मुताबिक, '1997 में अपने गठन के बाद टीएमसी ने 1998 में बीजेपी की मदद से लोकसभा चुनाव लड़ा था। इसके बाद वह एनडीए का हिस्सा रही। बीजेपी के बिना टीएमसी सत्ता में नहीं आती।' मुकुल का नाम शारदा चिटफंड घोटाले में आ चुका है।


No comments:

Post a Comment