ऑफिस के आखिरी दिन ट्विटर एम्पलॉयी ने डिएक्टिवेट किया ट्रंप का अकाउंट
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट गुरुवार शाम कुछ देर के लिए गायब हो गया। हालांकि 11 मिनट के बाद उनका अकाउंट फिर से ठीक हो गया और पहले की तरह ही काम करने लगा। सोशल मीडिया पर गुरुवार शाम सात बजे खबरें आई थीं कि ट्रंप का अकाउंट ट्विटर से गायब हो गया और सर्च करने पर 'मौजूद नहीं है' का संदेश आ रहा था। इसके बाद ट्विटर गवर्नमेंट के अकाउंट से ट्वीट कर बताया गया कि ऐसा किसी ह्यूमन एरर की वजह से हुआ। कुछ ही देर बात किए गए अपने अगले ट्वीट में ट्विटर ने बताया कि ये गलती कस्टमर सपोर्ट सिस्टम के एक कर्मचारी से हुई। उसने गलती से ट्रंप का अकाउंट डिलीट कर दिया था। दिलचस्प बात ये है कि उस कर्मचारी का दफ्तर में ये आखिरी दिन था।

No comments:
Post a Comment