WEF में शामिल होंगे मोदी, 20 साल बाद भारतीय PM जाएंगे दावोस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए साल में स्विटजरलैंड के शहर दावोस का दौरा कर सकते हैं। संभावना है कि पीएम मोदी यहां वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) समिट में शिरकत करेंगे। न्यूज 18 हिंदी की रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान पीएम समिट के एक स्पेशल सेशन को संबोधित भी करेंगे। यह समिट 22 जनवरी 2018 से शुरू होगा। आखिरी बार 1997 के दावोस समिट में तत्कालीन पीएम एचडी देवेगौड़ा शामिल हुए थे। उनके बाद किसी भारतीय पीएम ने इस समिट में शिरकत नहीं की। 20 साल बाद मोदी ऐसे पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे, जो इस समिट में शामिल होंगे। इस डब्ल्यूईएफ समिट में करीब 3000 लोग हिस्सा लेंगे। ये समिट 22 से 27 जनवरी तक चलेगी। इस बार दावोस समिट की चेयरमैनशिप सात महिलाओं को सौंपी गई है, जिनमें भारत की एंटरप्रेन्योर और एक्टिविस्ट चेतना सिन्हा भी शामिल हैं।
No comments:
Post a Comment