Friday, 8 December 2017

लव जेहाद के नाम पर हत्या कर जलाया, आरोपी गिरफ्तार

लव जेहाद के नाम पर हत्या कर जलाया, आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के राजसमंद में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की कथित लव जेहाद के मामले में पहले कुदाल और अन्य धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई और फिर उसे जला दिया गया। यही नहीं अपराधियों ने इस घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर भी डाल दिया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो गया है। ये पूरी घटना राजसमंद के देवनागर इलाके में देव हेरिटेज रोड पर हुई। पुलिस को एक व्यक्ति के आधे जले शव की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसपी मनोज कुमार, एएसपी मनीष त्रिपाठी, डीएसपी राजेंद्र सिहं समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौक पर पहुंचे। पुलिस ने व्यक्ति की पहचान के लिए आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। बताया जा रहा है कि मृतक एक लेबर था। राजस्थान के गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी शंभूलाल रेगार को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीएनएन न्यूज18 के मुताबिक, मृतक की पहचान मोहम्मद अफराजुल के रूप में की गई है, और वह पश्चिम बंगाल के मालदा जिले का रहने वाला है।


No comments:

Post a Comment