पीएम को अपशब्द: मणिशंकर पार्टी से निलंबित, राहुल के कहने पर मांगी माफी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान देने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के कहने के बाद पीएम मोदी से माफी मांग ली। वहीं पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया है। मणिशंकर अय्यर ने पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी करते हुए उन्हें 'नीच' और 'असभ्य' कह दिया था। उनके इस बयान पर विवाद बढ़ गया जिसके बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'कांग्रेस पार्टी पर हमला करने के लिए बीजेपी और पीएम गंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। कांग्रेस की संस्कृति अलग है। पीएम के लिए मणिशंकर द्वारा की गी भाषा की मैं सराहना नहीं करता। कांग्रेस और मैं उम्मीद करते हैं कि उन्होंने जो कहा है उसके लिए वो माफी मांगेंगे।' इसके बाद मणिशंकर अय्यर ने इसके लिए अपनी कमजोर हिंदी को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि मैंने Low शब्द का इस्तेमाल किया था जिसका मतलब मैंने नीच जाति में पैदा होने वाला बिल्कुल नहीं समझा था। वहीं पीएम मोदी ने उनके इस बयान पर कहा कि वे मुझे 'नीच' कह सकते हैं। हां मैं समाज के गरीब वर्ग से हूं और गरीब, दलितों, आदिवासियों के लिए काम करने में अपने जीवन का हर पल लगा दूंगा। वो अपनी भाषा ऐसी रख सकते हैं, पर हम अपना काम करते रहेंगे।
No comments:
Post a Comment