राज्यसभा में नहीं बोल पाए सचिन तो फेसबुक पर बोले

गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के सांसदों के हंगामे के कारण राज्यसभा में पूर्व क्रिकेटर और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर जो बात नहीं कर पाए थे उसे कहने के लिए उन्होंने फेसबुक को चुना। शुक्रवार को करीब दो बजे उन्होंने फेसबुक पर वीडियो अपलोड करके अपनी बात से सबको रूबरू कराया। देश में खेलों को बच्चों का संवैधानिक अधिकार बनाने के लिए सचिन तेंदुलकर को बोलना था लेकिन 2जी घोटाले को लेकर आए फैसले के बाद कांग्रेस के हंगामे के बाद सदन की कार्रवाई स्थगित कर दी गई थी। इसी के चलते राइट टू प्ले के मसले पर वो अपनी बात नहीं रख सके थे। 15 मिनट से ज्यादा लंबी अपनी स्पीच में सचिन ने देश में खेलों के महत्व के बारे में बताते हुए खेलों को संवैधानिक अधिकार देने की बात कही। उन्होंने कहा कि मैं पेरंट्स से अपील करूंगा कि वे लड़के-लड़कियों को समान रूप से प्रोत्साहन दें।
No comments:
Post a Comment