दिल्ली सरकार ने लापरवाही पर मैक्स हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द किया
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में स्थित मैक्स अस्पताल का लाइसेंस दिल्ली सरकार ने लापरवाही के एक मामले में दोषी मानते हुए रद्द कर दिया। दरअसल अस्पताल के डॉक्टरों ने जिंदा नवजात को मृत बताकर परिजनों को सौंप दिया था। मामला सामने आने के बाद दिल्ली सरकार ने इस लापरवाही को लेकर सख्त कदम उठाया है। प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि मैक्स अस्पताल ने जो गलती की वह बर्दाश्त के लायक नहीं है इसलिए मैक्स अस्पताल, शालीमार बाग का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। इससे पहले सत्येंद्र जैन ने कहा था कि प्रारंभिक रिपोर्ट में कुछ गलतियां पाई गईं थीं। दूसरी तरफ बुधवार को मैक्स अस्पताल में मृत घोषित नवजात के दम तोड़ने के बाद परिवार वाले अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए थे।
No comments:
Post a Comment