गुजरात में बीजेपी को बहुमत, कांग्रेस ने दी कड़ी टक्कर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की कुशल रणनीति से गुजरात में जीत दर्ज कर बीजेपी लगातार छठी बार सरकार बना रही है। गुजरात की 182 सीटों में से 99 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की, वहीं कड़ी टक्कर देते हुए कांग्रेस पार्टी ने 77 सीटें हासिल कीं। इसके अलावा एनसीपी को एक, भारतीय ट्राइब पार्टी को 2 और अन्य को 3 सीटें मिलीं। बीजेपी का वोट शेयर 49.1% रहा जबकि कांग्रेस का वोट शेयर 41.4% रहा। राज्य के सीएम विजय रुपाणी राजकोट पश्चिम से चुनाव जीते हैं। उन्होंने 25 हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की, तो वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता तथा गुजरात के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन मोडवाडिया पोरबंदर से चुनाव हार गए। बीजेपी के बाबूभाई बोखाड़िया ने उन्हें करीब 1900 वोटों से हराया। गुजरात में करीब 5.5 लाख मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। दलित नेता जिग्नेश मेवाणी और अल्पेश ठाकुर की ने भी जीत दर्ज की जिसे बहुत अहम माना जा रहा है। इन चुनाव में हार्दिक फैक्टर की बड़ी चर्चा थी लेकिन वह ज्यादा प्रभावी नहीं रहा और बीजेपी को खास नुकसान भी नहीं हुआ।
No comments:
Post a Comment