Tuesday, 19 December 2017

अब 6 महीने में पूरी होगी रेलवे की भर्ती प्रक्रिया

अब 6 महीने में पूरी होगी रेलवे की भर्ती प्रक्रिया


कर्मचारियों की भर्ती में लगने वाले दो वर्षों के समय को कम करने के लिए रेलवे गंभीरता से विचार कर रहा है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो कर्मचारियों की नियुक्ति में सिर्फ छह महीनों का वक्त लगेगा। इसके लिए ऑनलाइन परीक्षाओं के अलावा अन्य विकल्प भी अपनाए जाएंगे। बता दें कि भारतीय रेल इन दिनों स्टाफ की कमी से जूझ रही है। बीते 24 नवंबर को वास्को-डि-गामा-पटना एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के बाद हुई रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी लोहानी और महाप्रबंधकों की बैठक में जोनल प्रमुखों ने रेलवे में स्टाफ की कमी और रिक्तियों का मुद्दा उठाया था। इस बैठक के दौरान पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे के महाप्रबंधक चाहतेय राम ने सलाह दी थी कि भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जानी चाहिए। इस पर अश्वनी लोहानी ने कहा था कि रेलवे भर्ती बोर्ड को प्रक्रिया की समीक्षा करनी चाहिए और इसे 6 महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखना चाहिए। दिसंबर, 2016 में रेलवे कर्मचारियों की संख्या 13 लाख थी जबकि ग्रुप सी और डी में 2,25,823 जगह खाली हैं।


No comments:

Post a Comment