कांग्रेस से छिना हिमाचल, बीजेपी को बहुमत लेकिन सीएम कैंडिडेट धूमल हारे
हिमाचल प्रदेश में भी बीजेपी 44 सीटों पर जीत दर्ज कर कांग्रेस से सत्ता की कमान छीन ली। चुनाव आयोग के मुताबिक कांग्रेस को यहां पर 20 सीटों पर जीत मिली जबकि 1 सीट पर वह आगे चल रही है। इसके अलावा सीपीएम को 1 जबकि अन्य के खाते में दो सीटें आईं। बीजेपी की शानदार जीत के बावजूद मुख्यमंत्री पद के उसके उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल को सुजानपुर सीट से कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी राजिंदर सिंह राणा के हाथों करीब 3,500 वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। फर्स्टपोस्ट हिंदी की खबर के मुताबिक धूमल की हार के बाद बीजेपी ने सीएम पद के लिए नए चेहरे की तलाश शुरू कर दी है। इस पद के लिए अब कई नाम पर कयास लगाए जा रहे हैं, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, अनुराग ठाकुर, चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए अनिल शर्मा और नरेंद्र ठाकुर के नाम शामिल हैं।
No comments:
Post a Comment