Sunday, 10 December 2017

निठारी कांड के दोषी मोनिंदर और सुरेंद्र कोली को फांसी की सजा

निठारी कांड के दोषी मोनिंदर और सुरेंद्र कोली को फांसी की सजा

नोएडा के बहुचर्चित निठारी कांड मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने मोनिंदर सिंह और सुरेंद्र कोहली को दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई है। गुरुवार को सीबीआई कोर्ट ने दोनों को धारा 302, धारा 376 और धारा 364 के तहत दोषी ठहराया था। गाजियाबाद की डासना जेल में सजा काट रहे सुरेंद्र कोली और मोनिंदर सिंह को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी की अदालत ने फांसी की सजा सुनाई। निठारी कांड देश के सबसे ज्यादा जघन्यतम हत्याकांडों में से एक है।

2005-2006 में सामने आए इस हत्याकांड के खुलासे ने सबको हैरान कर दिया था। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब नोएडा सेक्टर 31 के पास निठारी गांव में एक के बाद एक बच्चे गायब होने लगे। एक साल तक यह सिलसिला चलता रहा, बाद में 21 साल की एक लड़की के गायब होने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ। निठारी कांड के 6 मामलों में कोर्ट ने सुरेंद्र कोली को फांसी की सजा भी सुना चुकी है।


No comments:

Post a Comment