दीवार तोड़कर बाहर निकली ड्राइवरलैस मेट्रो, 25 को पीएम को करना है उद्घाटन

दिल्ली के कालिंदी कुंज स्थित मेट्रो डिपो में एक ड्राइवरलेस मेट्रो दीवार से जा टकराई। हादसे के वक्त हालांकि मेट्रो में कोई अधिकारी सवार नहीं था। एक अधिकारी के अनुसार मेट्रो ट्रेन का अगला हिस्सा तथा डिपो की चारदिवारी का एक हिस्सा इस दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गया। बता दें कि मेट्रो के तीसरे फेज की मजेंटा लाइन का पीएम मोदी 25 दिसंबर को उद्घाटन करने वाले हैं लेकिन इसके ठीक पहले ही ट्रायल रन के दौरान यह दुर्घटना हो गई। मजेंटा लाइन के इस मेट्रो रूट पर बॉटनिकल गार्डन से कालकाजी मंदिर तक 9 स्टेशन हैं। 12.64 किलोमीटर लंबी इस यात्रा को मात्र 19 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। दिल्ली मेट्रो की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हाई लेवल जांच के लिए तीन अधिकारियों की कमिटी गठित की गई है। प्रथमदृष्टया लगता है कि यह हादसा मानवीय भूल और उपेक्षा की वजह से हुआ है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
No comments:
Post a Comment