Thursday, 21 December 2017

हमारी वजह से मोदी ने जीता गुजरात चुनाव: पाक मीडिया

हमारी वजह से मोदी ने जीता गुजरात चुनाव: पाक मीडिया

गुजरात और हिमाचल चुनावों में बीजेपी को बहुमत मिला है। देश ही नहीं विदेशी मीडिया में भी इन चुनावों की चर्चा है। पाकिस्तान के 'डॉन' से लेकर, अमेरिकी हफिंगटन पोस्ट और चीन के ग्लोबल टाइम्स के साथ-साथ टेलीग्राफ ने भी इस चुनावों पर टिप्पणी की है।  न्यूज 18 हिंदी की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' ने गुजरात में बीजेपी की जीत पर लिखा कि फरवरी 2002 में गोधरा में ट्रेन जलाने की घटना पर नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान पर दोष मढ़ा और चुनाव जीत लिया। इसी तरह इस बार भी चुनाव प्रचार के अंतिम समय में उन्होंने पाकिस्तान को बीच में घसीट लिया, जो उनकी जीत में आंशिक रूप से मददगार रहा।' डॉन में बीजेपी के हिमाचल में जीत पर भी राष्ट्रवादी कार्ड खेलने का जिक्र किया गया।


No comments:

Post a Comment