Tuesday, 26 December 2017

गुजरात: आज शपथ लेगी नई सरकार, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद

गुजरात: आज शपथ लेगी नई सरकार, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद 

गुजरात में मुख्यमंत्री पद पर विजय रूपाणी और उपमुख्यमंत्री पद पर नितिन पटेल मंगलवार को शपथ लेंगे। इस मौके पर पीएम मोदी भी मौजूद रहेंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सोमवार शाम ही अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। न्यूज 18 हिंदी की रिपोर्ट के मुताबिक इस शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी और एनडीए के शासन वाले 18 राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। गुजरात में बीजेपी छठी बार सरकार बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री के तौर पर विजय रूपाणी के सिर पर दूसरी बार ताज होगा जबकि उप मुख्यमंत्री के तौर पर नितिन पटेल भी दूसरी बार शपथ लेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में एक बड़े शक्ति प्रदर्शन की तैयारियां हो रही हैं।

No comments:

Post a Comment