Sunday, 10 December 2017

कांग्रेस और हार्दिक के हमलावर होने के बाद बीजेपी ने जारीकिया घोषणापत्र

कांग्रेस और हार्दिक के हमलावर होने के बाद बीजेपी ने जारीकिया घोषणापत्र


गुजरात विघानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपना घोषणा पत्र जारी किया। पार्टी ने इसे संकल्प पत्र नाम दिया है।

संकल्प पत्र जारी करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा 9 दिसंबर को गुजरात में चुनाव है और चुनाव आचार संहिता के मुताबिक 48 घंटे पहले उम्मीदवारों की तस्वीर छाप नहीं सकते इसलिए उम्मीदवारों की तस्वीरों के बिना संकल्प पत्र जारी किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पहले चरण के मतदान के बाद दोबारा से तस्वीरों के साथ घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। जेटली ने कहा कि पाटीदारों को आरक्षण देना संभव नहीं है और कांग्रेस गुजरात के लोगों से झूठा वादा कर रही है। पार्टी ने घोषणा पत्र जारी करने का फैसला आनन-फानन में लिया है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को छोटा उदयपुर के जेतपुर में रैली को संबोधित करते हुए कहा था, 'कल चुनाव है लेकिन बीजेपी आपके लिए क्या करना चाहती है यह बीजेपी ने अभी तक नहीं बताया है। उनका मैनिफेस्टो अभी तक नहीं आया है।' वहीं हार्दिक पटेल ने कहा था, 'बीजेपी उनका सेक्स सीडी बनाने में बिजी थी इसलिए घोषणापत्र नहीं बना पाई।' जिसके बाद आज बीजेपी ने घोषणा पत्र जारी किया।


No comments:

Post a Comment