Tuesday, 26 December 2017

कुलभूषण: परिवार से मुलाकात के नाम पर पाक का क्रूर 'मजाक'

कुलभूषण: परिवार से मुलाकात के नाम पर पाक का क्रूर 'मजाक'

पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव की क्रिसमस के मौके पर अपनी मां और पत्नी से मुलाकात हुई। इस मुलाकात के नाम पर हालांकि पाकिस्तान ने क्रूर मजाक किया, क्योंकि जाधव और उनकी मां-पत्नी के बीच कांच की दीवार थी। वे एक दूसरे को देख तो सकते थे लेकिन उन्हें छू नहीं सकते थे। पाकिस्तान के विदेश ऑफिस में वन वे माइक के जरिए जाधव की उनकी पत्नी और मां से बातचीत हो पाई। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने इस मुलाकात के बाद प्रेस ब्रीफिंग भी की। उन्होंने कहा कि यह मुलाकात पूरी तरह से मानवीय आधार पर करवाई गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जाधव से उनके परिवार की यह आखिरी मुलाकात नहीं है। भारतीय उप उच्चायुक्त जेपी सिंह की मौजूदगी में 1 बजकर 48 मिनट पर यह शुरू हुई। पाकिस्तान ने मुलाकात के लिए 30 मिनट का वक्त निर्धारित किया था जिसे जाधव की गुज़ारिश पर 10 मिनट के लिए बढ़ाया गया।


No comments:

Post a Comment