राहुल का कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय, किसी और ने नहीं भरा नामांकन
राहुल गांधी का कांग्रेस पार्टी का अगला अध्यक्ष बनना तय हो गया है क्योंकि अध्यक्ष पद के चुनाव में राहुल के सामने कोई दूसरा उम्मीदवार खड़ा नहीं हुआ है। फर्स्टपोस्ट हिंदी की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को रिटर्निंग अफसर एम रामचंद्रन ने बताया कि अध्यक्ष पद के चुनाव में राहुल के अलावा और किसी भी नेता ने पर्चा नहीं भरा है। राहुल गांधी के नाम को प्रस्तावित करने वाले कुल 89 दस्तावेज मिले हैं। इन सभी में अध्यक्ष पद के लिए केवल राहुल गांधी का ही नाम प्रस्तावित किया गया है। कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव 7 साल बाद हो रहा है। चुनाव में तय तारीखों के मुताबिक उनको 11 दिसंबर को निर्विरोध कांग्रेस अध्यक्ष चुन लिया जाएगा।
No comments:
Post a Comment