Tuesday, 12 December 2017

'एक नेता-कई सीट' पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग और केंद्र को नोटिस भेजा

'एक नेता-कई सीट' पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग और केंद्र को नोटिस भेजा

एक ही उम्मीदवार को जिताने के लिए कई सीटों से चुनाव लड़वाने का फॉर्मूला जल्‍द बंद हो सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक ही समय में दो निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों से जुड़ी एक याचिका पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने कहा कि ऐसा करने से सरकारी खजाने पर बोझ बढ़ता है क्योंकि दूसरी खाली सीट पर फिर से चुनाव कराना पड़ता है।

कई बार उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक पार्टियां कई सीटों पर एक ही नेता को टिकट दे देती हैं। अगर वो उम्मीदवार एक से अधिक जगह पर जीत जाता है तो वो दूसरी सीट खाली कर देता है जिससे वहां पर उपचुनाव करवाना पड़ता है। इससे सरकारी खजाने पर बोझ पड़ता है।


No comments:

Post a Comment