Saturday, 16 December 2017

एमपी में किसानों ने सरकार से मुर्गा बन मांगी माफी

एमपी में किसानों ने सरकार से मुर्गा बन मांगी माफी


मध्य प्रदेश में सरकार के प्रति किसानों का गुस्सा अभी भी शांत नहीं हुआ है। किसानों का कहना है कि उन्हें उनकी फसल के सही दाम नहीं मिल रहे हैं। हालांकि इस बार किसानों ने बड़े ही अनोखे अंदाज में अपनी नाराजगी जाहिर की है। किसानों ने मध्य प्रदेश के हरदा के थोक बाजार में मुर्गा बनकर विरोध प्रदर्शन किया। फर्स्टपोस्ट हिंदी की रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान किसानों ये तक कहा कि हम भविष्य में किसानी करने की गलती नहीं करेंगे, पर इस बार हमारी गलती को माफ कर हमारी फसल को सही दाम में खरीद लिया जाए। आपको बता दें कि खासतौर पर मध्य प्रदेश में ये पहली बार नहीं है, जब किसानों ने उत्पादन के सही दाम न मिलने को लेकर प्रदर्शन किया हो। इससे पहले राज्य भर में एक जून को बड़ा किसान आंदोलन शुरू हुआ था, जिसमें पुलिस की गोली से कथित तौर पर कई किसानों की जान चली गई थी।

No comments:

Post a Comment