राहुल गांधी निर्विरोध चुने गए कांग्रेस अध्यक्ष, 16 को ताजपोशी

राहुल गांधी को निर्विरोध कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया है। पार्टी में किसी ने भी इस पद के लिए राहुल गांधी के खिलाफ दावेदारी पेश नहीं की थी। 16 दिसंबर को आधिकारिक रूप से वह पार्टी के अध्यक्ष का पद्भार संभालेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र वापस लेने की सोमवार को आखिरी तारीख थी। राहुल गांधी के पक्ष में कुल 89 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे।
जांच में सभी नामांकन पत्रों को वैध पाया गया। राहुल के निर्वाचित होने की खबर मिलते ही दिल्ली में 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जश्न का माहौल देखा गया। वहां भारी संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और पटाखे फोड़ कर खुशियां मनाई। कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मौलपल्ली रामचंद्रन ने कहा, कुल 89 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे। चूंकि यहां बस एक ही उम्मीदवार था, ऐसे में मैं राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा करता हूं।
No comments:
Post a Comment