Friday, 8 December 2017

मोबाइल को आधार से लिंक करने की समयसीमा नहीं बढ़ेगी

मोबाइल को आधार से लिंक करने की समयसीमा नहीं बढ़ेगी 

केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि मोबाइल नंबर को आधार से लिंक कराने की डेट में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसलिए अगर आपने अभी तक मोबाइल को आधार से लिंक नहीं कराया है तो जल्द करा लें।

अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने सुप्रीम कोर्ट के सामने गुरुवार को सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि मोबाइल और आधार को लिंक करने की तारीख सरकार ने छह फरवरी रखी थी, जिसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। हालांकि उन्होंने साफ किया कि आधार को दूसरी सेवाओं के साथ लिंक करने की तारीख 31 मार्च 2018 तक बढ़ायी जाएगी।


No comments:

Post a Comment