मोदी को पीएम पद की गरिमा का खयाल नहीं, झूठे आरोपों पर माफी मांगे: मनमोहन सिंह

कांग्रेस से निलंबित नेता मणिशंकर अय्यर के घर पाक उच्चायुक्त के साथ हुई बैठक विवाद पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने झूठ बोला है और तथ्यहीन आरोप लगाए हैं। इसके लिए वो उनसे माफी मांगे। मनमोहन सिंह ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि मोदी को पीएम पद की गरिमा का खयाल नहीं है। वो ओछी राजनीति कर रहे हैं। इस तथ्यहीन आरोप से उन्हें दुःख पहुंचा है।
उन्होंने कहा कि ये सब गुजरात चुनाव की वजह से हो रहा है। मोदी संभावित हार की वजह से अनर्गल आरोप लगा रहे हैं, हालांकि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। पूर्व प्रधानमंत्री ने ने कहा कि 'कांग्रेस को किसी पार्टी या प्रधानमंत्री से राष्ट्रवाद का पाठ सीखने की जरूरत नहीं है। देश की सेवा में मेरा योगदान पूरा राष्ट्र जानता है। मैं चाहता हूं कि पीएम के रूप में परिपक्वता दिखाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माफी मांगे।'
No comments:
Post a Comment