गुजरात में विजय रूपाणी ही होंगे मुख्यमंत्री

बीजेपी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने गुजरात की कमान फिर से विजय रूपाणी के हाथों में दे दी है। वहीं उपमुख्यमंत्री के नाम में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। नितिन पटेल को ही फिर से गुजरात का उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। बीजेपी विधायक दल ने विजय रूपाणी को अपना नेता चुना लिया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद जेटली ने कहा 'निर्विरोध विजय रुपाणी को विधायक का नेता चुन लिया गया है। नितिन पटेल उपमुख्यमंत्री के पद पर बने रहेंगे। जल्दी ही इनके शपथ ग्रहण समारोह के बारे में सूचित किया जाएगा।' इस दौरान विजय रूपाणी ने कहा, 'लोगों ने हमें 27 साल समर्थन किया है। यह बहुत बड़ी जीत है कि लोगों ने हम पर इतने साल विश्वास किया है।'
No comments:
Post a Comment