अपने सैनिकों के नियंत्रण में रखे भारत: चीन
डोकलाम गतिरोध के समाधान को इस साल अंतरराष्ट्रीय सहयोग में अपनी बड़ी उपलब्धि बताते हुए चीन की सेना ने गुरुवार को कहा कि भारत को सीमा पर शांति एवं स्थायित्व बनाए रखने के लिए अपने सैनिकों को कड़ाई से नियंत्रण में रखना चाहिए। इसके साथ ही चीन ने यह भी नसीहत दी कि भारत को सीमा समझौतों को लागू करना चाहिए। चीन के रक्षा प्रवक्ता कर्नल रेन गुआछियांग ने कहा कि वर्ष 2017 में उनके अंतरराष्ट्रीय सैन्य सहयोग के प्रमुख बिंदुओं में 'डोकलाम' जैसे 'गंभीर मुद्दों' से निबटना भी शामिल रहा। उन्होंने कहा कि इस साल एकीकृत तैनाती के तहत सेना ने चीन की संप्रभुता एवं सुरक्षा हितों की 'दृढ़ता से' रक्षा की।
No comments:
Post a Comment