कमला मिल्स आग : BMC के 5 अधिकारियों पर गिरी गाज, निलंबित
मुंबई के लोअर परेल इलाके के कमला मिल्स कंपाउंड में गुरुवार देर रात लगी भीषण आग ने 14 लोगों की जान ले ली जबिक 21 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना स्थल पर पहुंचे सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हादसे के लिए जिम्मेदार बीएमसी के पांच अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया जबकि होटल के मालिकों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने के आदेश दिए। इस दौरान सीएम ने कहा कि अगर जांच में बीएमसी अधिकारियों की लापरवाही सामने आई तो उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जाएगी। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने शहर में अन्य सभी जगहों पर फायर ऑडिट करने के भी आदेश जारी किए। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि जहां भी नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा उसे तुरंत डिमोलिश करने के आदेश दिये जाएंगे।
No comments:
Post a Comment