दिल्ली जल बोर्ड ने हर महीने 20,000 लीटर से ज्यादा पानी इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए जल और सीवर शुल्क में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। नई दरें एक फरवरी से लागू होंगी। अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में यह फैसला लिया गया है। नई दरों के हिसाब से देखें तो 20 हजार लीटर पानी फ्री में मिलने के बाद ज्यादा पानी के इस्तेमाल पर अब हर महीने 28 रुपये प्रतिलीटर ज्यादा देना होगा। इस हिसाब से देखें तो 0.85 पैसा प्रतिदिन के हिसाब से ज्यादा देना होगा। बता दें कि वर्तमान दर के मुताबिक, 20 से 30 हजार लीटर तक पानी इस्तेमाल करने पर 219.62 रुपये सर्विस चार्ज और 21.97 रुपये प्रति 1 हजार लीटर पर वॉल्यूमेट्रिक चार्ज देना होता है।
No comments:
Post a Comment