Thursday, 21 December 2017

बीजेपी का विकास का मॉडल खोखला: राहुल गांधी

बीजेपी का विकास का मॉडल खोखला: राहुल गांधी


गुजरात चुनाव के नतीजे आने के एक दिन बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'बीजेपी का विकास मॉडल खोखला है। जब हम गुजरात गए थे तो कहा गया था कि कांग्रेस पार्टी बीजेपी से जीत नहीं रही है। लेकिन, तीन महीने हमने और कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने मेहनत की, जिसका असर देखने को मिला।' न्यूज 18 हिंदी के मुताबिक राहुल ने कहा, 'नतीजे आने के बाद नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये विकास की जीत है। जबकि यह अजीब है। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान विकास, जीएसटी और नोटबंदी की कहीं भी बात नहीं की। यह मोदी जी की क्रेडिबिलिटी पर सवाल खड़ा कर रहा है। क्योंकि वह जो कहते हैं उनके संगठन को तो अपील करता है, लेकिन पूरे देश को नहीं। मोदी ने नॉनस्टॉप भ्रष्टाचार की बात की लेकिन अमित शाह के बेटे और राफेल पर एक शब्द नहीं बोलें। यह उनपर सवाल खड़ा करता है।'


No comments:

Post a Comment