Tuesday, 26 December 2017

26/11 के मास्टरमाइंड हाफिज ने लाहौर में खोला अपनी पार्टी  का दफ्तर

26/11 के मास्टरमाइंड हाफिज ने लाहौर में खोला अपनी पार्टी का दफ्तर

मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने मिल्ली मुस्लिम लीग (एमएमएल) का पहला कार्यालय लाहौर में खोला है। कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान की सरकार ने राजनीतिक दल के तौर पर इस समूह के पंजीयन की मांग करने वाली याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि यह समूह राजनीति में हिंसा और अतिवाद को बढ़ावा देगा। पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' की खबर के मुताबिक, लाहौर के मोहनी रोड पर बने इस ऑफिस का रविवार को हाफिज सईद ने बाकायदा उद्घाटन भी किया। यही नहीं, इस दौरान हाफिज ने इलाके के लोगों की समस्याएं भी सुनी। सईद ने पुष्टि की है कि एमएमएल के बैनर तले उसका संगठन जमात उद दावा (जेयूडी) वर्ष 2018 के आम चुनाव में उतरेगा। हालांकि पाक चुनाव आयोग ने मिल्ली मुस्लिम लीग को राजनीतिक पार्टी के तौर पर रजिस्टर करने से इनकार कर दिया, जिसके खिलाफ हाफिज ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट में अपील की है।


No comments:

Post a Comment