Tuesday, 12 December 2017

विराट-अनुष्का ने इटली में रचाई शादी

विराट-अनुष्का ने इटली में रचाई शादी

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक दूसरे के जीवन साथी बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने इटली के टस्कनी में सोमवार को शादी कर ली।

न्यूज 18 हिंदी की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस शादी में शामिल होने वाले सभी मेहमानों से नॉन डिस्क्लोजर फॉर्म भी साइन करवाया गया है ताकि किसी को इस बारे में मालूम ही ना चल पाए। बताया जा रहा है कि दोनों वापस आकर 21 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन देंगे।


No comments:

Post a Comment