Saturday, 9 December 2017

पाक ने दी इजाजत, 25 दिसंबर को पत्नी और मां से मिलेंगे कुलभूषण

पाक ने दी इजाजत, 25 दिसंबर को पत्नी और मां से मिलेंगे कुलभूषण


पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव को 25 दिसंबर को अपनी पत्नी और मां से मिलने की अनुमति दी गई है। पाकिस्तान विदेश कार्यालय के प्रवक्ता डॉ. मोहम्मद फैजल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि जब कुलभूषण अपनी पत्नी और मां से मिलेंगे, उस दौरान भारतीय दूतावास के स्टाफ सदस्य भी वहीं मौजूद रहेंगे।

पाकिस्तान सेना के अनुसार, कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान की जासूसी के आरोप में बलूचिस्तान के मशकेल क्षेत्र से एक काउंटर-इंटेलिजेंस ऑपरेशन के माध्यम से 3 मार्च, 2016 को गिरफ्तार कर लिया था।

10 नवंबर को पाकिस्तान ने जाधव को अपनी पत्नी से मानवतावादी आधार पर मिलने की इजाजत दी थी, लेकिन मां से मिलने के फैसला विचाराधीन था।


No comments:

Post a Comment