दिल्ली में एक आश्रम से छुड़ाई गईं 41 नाबालिग, रेप का भी आरोप

दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्थित विजय विहार के आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के नाम से चल रहे आश्रम में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। मंगलवार देर रात 7 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पुलिस ने करीब 41 नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया। न्यूज 18 हिंदी की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल की मानें तो आश्रम में 200 से ज्यादा महिलाओं को बंधक बनाकर रखा गया है।
छापेमारी के दौरान 14 दरवाजे तोड़कर इन लड़कियों को बाहर निकाला गया है। छापेमारी के दौरान समर्थकों ने पुलिस के साथ झड़प की। बता दें, दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर मंगलवार देर रात पुलिस ने आश्रम में छापेमारी की थी। शुक्रवार को इस मामले की दोबारा सुनवाई में हाईकोर्ट ने सीबीआई और पुलिस को निर्देश दिया कि 4 जनवरी को आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के संचालक देवेन्द्र देव दीक्षित को पेश करे।
No comments:
Post a Comment