नशे में गाड़ी चलाने वालों के लिए बुरी खबर, होगी 7 साल की सजा
नशे में गाड़ी चलाने वालों के लिए बुरी खबर है। अब नशे में गाड़ी चलाना आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। नशे में ड्राइविंग पर कंट्रोल के लिए सरकार सजा के प्रावधान को कठोर करने पर विचार कर रही है। न्यूज 18 हिंदी के मुताबिक शराब पीकर गाड़ी चलाते वक्त मौत होने पर 7 साल की सजा करने पर विचार किया जा रहा है। बता दें कि अभी आईपीसी के तहत 2 साल सजा होती है। इसके अलावा नियमों में बड़े बदलाव की भी तैयारी है। गाड़ी के रजिस्ट्रेशन के वक्त ही लाइफटाइम थर्ड पार्टी इंश्योरेंस को जरूरी बनाया जा सकता है। अभी देश में आधी गाड़ियों का इंश्योरेंस नहीं होता, ऐसे में दुर्घटना होने पर पीड़ित को हर्जाना नहीं मिलता। मोटर व्हीकल से जुड़ा बिल राज्यसभा में पेश हुआ। इसे संसद की स्थायी समीति ने भी अपनी मंजूरी दे दी है। लोकसभा बिल में बिल को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है।
No comments:
Post a Comment