विधानसभा चुनाव में जीत के बाद पीएम मोदी बोले, विकास ही जीतेगा
बीजेपी की पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक से पहले नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर आयोजित विजय सभा को संबोधित करते पीएम मोदी ने गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनावों में जीत के लिए दोनों राज्यों की जनता को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात और हिमाचल की जनता को शत-शत नमन की उन्होंने विकास के मार्ग को चुना। फर्स्टपोस्ट हिंदी के मुताबिक पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात चुनाव और इससे पहले के कई चुनावों के दौरान यह कहा जा रहा था कि जीएसटी की वजह से बीजेपी का रास्ता ठप हो जाएगा। लेकिन यूपी, महाराष्ट्र के निकाय चुनावों समेत गुजरात और हिमाचल में मिली जीत यह दिखाती है कि लोग बदलाव के लिए तैयार है. इस जीत ने हमारी नीतियों को सही साबित किया है। इसके अलावा उन्होंने ट्वीट कर कहा, हिमाचल प्रदेश में लहराया कमल, विकास की हुई भव्य जीत। जीता विकास, जीता गुजरात। जय जय गरवी गुजरात।'
No comments:
Post a Comment