मैकडॉनल्ड्स की चेतावनी, हमारे इन 160 रेस्त्रां में ना खाएं बर्गर

मैकडॉनल्ड्स ने अपने कस्टमर्स को उत्तर और पूर्वी भारत में कनॉट प्लाजा रेस्टॉरेंट्स (सीपीआरए) द्वारा संचालित ब्रैंडेड आउटलेट्स में खाने के खिलाफ चेतावनी जारी की है। मैकडॉनल्ड्स ने कहा है कि इन रेस्टॉरेंट्स में उपलब्ध खाने के सामान उसके ग्लोबल स्टैंडर्ड के अनुरूप नहीं हैं, ऐसे में कस्टमर्स को स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मैकडॉनल्ड्स के प्रवक्ता ने ये बातें कही हैं। उनके अनुसार इन रेस्टॉरेंट्स को बंद कर दिया जाना चाहिए। गौरतलब है कि मैकडॉनल्ड्स से संबंध तोड़ चुके उसके ज्वाइंट वेंचर पार्टनर सीपीआरएल पूर्वी और उत्तरी भारत में 160 रेस्टॉरेंट्स चलाती है। इस सप्ताह के शुरू में इनमें से 84 को बंद कर दिया गया था, क्योंकि सीपीआएल के लॉजिस्टिक्स पार्टनर राधाकृष्ण फूडलैंड ने बकाया पैसे की अदायगी नहीं करने का आरोप लगाते हुए सीपीआरएल को अपनी सर्विसेज बंद करने का फैसला किया था।
No comments:
Post a Comment