ईडी ने जब्त की लालू परिवार की करोड़ों की संपत्ति
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिहार की मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनके बेटे तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव की लारा प्रोजेक्ट की तीन एकड़ की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया है। लालू परिवार की इस संपत्ति की कीमत 44.7 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
ईडी ने लालू परिवार से बेनामी संपत्ति मामले में पूछताछ की है और उसके बाद पहली बार संपत्ति की कुर्की का आदेश दिया है। इससे पहले तेजस्वी और राबड़ी देवी से ईडी ने अलग-अलग पूछताछ की थी। तेजस्वी से दिल्ली में और राबड़ी से पटना में पूछताछ की गई थी। जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई रेलवे होटल टेंडर घोटाला मामले से जुड़ा हुआ है।
No comments:
Post a Comment