Tuesday, 12 December 2017

जींस पहनकर मंडप में आने वाली लड़की से कोई नहीं करेगी शादी: केंद्रीय मंत्री

जींस पहनकर मंडप में आने वाली लड़की से कोई नहीं करेगी शादी: केंद्रीय मंत्री


केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह ने जींस पहनने को लेकर विवादित बयान दिया है। गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सत्यपाल सिंह ने कहा कि 'कोई आदमी अगर कहने लगे कि मैं जींस पहनकर किसी मंदिर का महंत बन जाऊंगा तो लोग पसंद करेंगे क्या? कोई पसंद नहीं करेगा।

या कोई लड़की शादी की वेदी पर जींस पहनकर जाएगी तो कितने लड़के उससे शादी करना चाहेंगे? केंद्रीय राज्यमंत्री ने फिर समझाने वाली शैली में कहा कि स्कूल में जाएं तो ड्रेस कैसी हो, दौड़ने-खेलने के दौरान किस तरह का पहनावा हो-इसे देखने समझने की जरूरत है। पहनावे के चयन में संस्कारों का ख्याल रखना चाहिए। 


No comments:

Post a Comment