NSG में सदस्यता: रूस ने दिया भारत को समर्थन
भारत के साथ अपनी पुरानी दोस्ती का सबूत देते हुए रूस ने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह एनएसजी की सदस्यता के मुद्दे पर चीन और पाकिस्तान को झटका देते हुए भारत का समर्थन किया है। रूस ने इसके साथ ही स्पष्ट तौर पर यह भी कहा कि NSG की सदस्यता के लिए भारत की पाकिस्तान के साथ तुलना नहीं की जा सकती है।
फर्स्टपोस्ट हिंदी की रिपोर्ट के मुताबिक रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने भारतीय विदेश सचिव एस जयशंकर से भारत की सदस्यता का समर्थन किया और कहा कि परमाणु परीक्षण के मामले में भारत का परमाणु अप्रसार का शानदार रिकॉर्ड है जबकि पाकिस्तान के बारे में ऐसा नहीं का जा सकता है। पाकिस्तान परमाणु अप्रसार की योग्यता के पैमाने में खरा नहीं उतरता है।
रूस के बयान से NSG के मुद्दे पर भारत की दावेदारी का विरोध करने वाले चीन को भी बड़ा झटका मिला है। चीन लगातार 48 सदस्यों वालें NSG में भारत की सदस्यता की राह में अड़ंगा लगाता आया है। चीन मेरिट के आधार पर भारत को NSG की सदस्यता देने का विरोध करता है।
No comments:
Post a Comment