गुजरात: शनिवार को पहले चरण की 89 सीटों पर होगा मतदान

गुजरात में शनिवार को पहले चरण का मतदान होगा। राज्य विधानसभा की कुल 182 सीटें हैं। पहले चरण में 89 सीटों के लिए मतदान होगा। इस चरण में मतदान के लिए 24, 689 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुबह 8 से शाम 5 बजे तक चले वाले इस मतदान में कुल 2,12,31,652 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 1,11,05,933 पुरुष और 1,01,25,472 महिला मतदाता हैं। सबसे अधिक उम्र के मतदाता 26-30 वर्ष के बीच है। पहले चरण में 977 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सबसे अधिक 27 उम्मीदवार सौराष्ट्र क्षेत्र की जामनगर ग्रामीण सीट पर हैं, जबकि भरूच जिले के झगड़िया और नवसारी जिले के गांडवी में केवल 3 उम्मीदवार मैदान में हैं।
No comments:
Post a Comment