कांग्रेसी नेता अयूब अली का दावा, राहुल के खिलाफ भरा था नामांकन
यूपी कांग्रेस के नेता अयूब अली ने दावा किया है कि उन्होंने पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव में राहुल गांधी के खिलाफ नामांकन किया था, लेकिन बिना कारण बताए उनका नामांकन रद्द कर दिया गया। टाइम्स नाऊ में प्रकाशित खबर के मुताबिक कांग्रेस के मुस्लिम नेता अयूब अली ने गुरुवार को दावा किया कि कांग्रेस पार्टी के रिटर्निंग ऑफिसर मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने उसे गुस्साते हुए कहा कि इस पद के लिए केवल राहुल गांधी उम्मीदवार हैं। इससे पहले भी राहुल गांधी के रिश्तेदार और पूर्व कांग्रेसी नेता शहजाद पूनावाला चुनाव में धांधली का आरोप लगा चुके हैं।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था कि राहुल को पार्टी का अध्यक्ष बनाने के लिए चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह से उनके पक्ष में कर दिया गया है। वहीं एम रामचंद्रन के मुताबिक राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव वाले 89 नामांकन प्राप्त हुए। जबकि एक और नामांकन प्राप्त हुआ जिसमें पर्याप्त संख्या में प्रस्तावक नहीं थे। इस वजह से इस नामांकन को खारिज कर दिया गया। केवल राहुल गांधी के पक्ष में डाले गए नामांकन पत्रों को वैध पाया गया है।
No comments:
Post a Comment