झूठ की बुनियाद पर खड़ी है बीजेपी: राहुल गांधी
कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की शुक्रवार को बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता राहुल गांधी ने बतौर पार्टी अध्यक्ष की। बैठक के बाद राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि पार्टी झूठ पर आधारित है। उनका पूरा ढांचा ही झूठ का है। कांग्रेस कार्यकारणी के बैठक के बाद उन्होंने गुजरात मॉडल पर भी निशाना साधा। राहुल ने कहा कि यदि आप गुजरात के मोदी मॉडल को देखेंगे तो यह पूरा झूठ है। जब हम गुजरात गए तब लोगों ने कहा कि यहां कोई मॉडल नहीं है। लोगों ने कहा कि जो हो रहा है वह बस संसाधनों का दोहन हो रहा है। राहुल ने 2जी पर आए कोर्ट के फैसले पर कहा कि सबको इसके बारे में पता है। सच्चाई सबके सामने आ चुकी है।
No comments:
Post a Comment