Thursday, 21 December 2017

पाक में सिखों का आरोप, धर्म परिवर्तन के लिए बनाया जा रहा दबाव

पाक में सिखों का आरोप, धर्म परिवर्तन के लिए बनाया जा रहा दबाव 

पाकिस्तान के हंगु जिले में सिख समुदाय ने सरकारी अधिकारियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कम्युनिटी का आरोप है कि अफसर उन्हें इस्लाम कबूल करने के लिए दबाव डाल रहे हैं। खैबर-पख्तूनख्वा के हंगु जिले में कम्युनिटी के नेताओं ने डिप्टी कमिश्नर के सामने शिकायत दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि तहसील का असिस्टेंट कमिश्नर यकूब खान सिखों को इस्लाम कबूल करने के लिए दबाव डाल रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इसके लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट कर इस मुद्दे को पाकिस्तान के समक्ष उठाने की मांग की है। शिकायत करने वाले फरीद चंद सिंह ने मीडिया से कहा, 'अगर किसी ने ऐसे ही कहा होता तो हम इससे प्रभावित नहीं होते। लेकिन आप सरकार की तरफ से इस तरह की चीजें सुनते हैं तो यह गंभीर लगता है।'


No comments:

Post a Comment